फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी महिला कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। महिला कांग्रेस ने सोमवार को बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की। महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पहल पर महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्र निर्माण व नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 16 वर्ष से 55 वर्ष तक की महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान संचालित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने अंजू नगरकोटी को कांडा ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया। बताया कि कांडा में जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

वहां पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, मीनू, दीपा तिवारी, स्वाति पांडे, नीलम नगरकोटी, निर्मला कांडपाल, नेहा पांडे, सुमन पंत, भावना नगरकोटी, पंकज, पुष्पा आर्य, इंदिरा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें