फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कंप्यूटर और टंकन व्यवसाय के लिए सेवायोजन विभाग छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के इच्छुक युवा 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। मेरिट के आधार पर साक्षात्कार कमेटी 21 जुुलाई को लाभार्थियों का चयन करेगी।
विज्ञापन


प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट के तहत नगर के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, जनजाति के साथ ही पिछड़ी जाति के इंटर पास 18 से 30 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें