फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों से नदारद मिले 27 कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला के निर्देश पर बुधवार को जिले भर के सरकारी कार्यालयों में हुई छापामारी में 27 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


बुधवार को सीडीओ, एडीएम और एसडीएम ने बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ विकास खंडों के तमाम सरकारी कार्यालयों में छापामारी की। इस दौरान गरुड़ के बीडीओ कार्यालय से गैरहाजिर मिले। इसी तरह बाल विकास परियोजना अधिकारी भी अनुपस्थित मिले। बागेश्वर में जिलापूर्ति कार्यालय में तैनात निरीक्षक गैरहाजिर मिले। पूर्ति कार्यालय से चार उपनलकर्मी भी गैरहाजिर थे। जलागम मेें दो कर्मी अनुपस्थित मिले। लोनिवि वर्ल्ड बैंक डिविजन में चार कर्मी अनुपस्थित मिले। कपकोट लोनिवि में आठ कर्मी अनुपस्थित मिले। कपकोट ब्लॉक में पांच कर्मी ड्यूटी से नदारद थे। बाल विकास विभाग में भी एक कर्मी गैरहाजिर मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें