फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान, कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। समूचे जिले में पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से बिजली की आंख मिचौली चल रही है। दिन में आपूर्ति कई बार कट होने से जहां आम जनता परेशान है। वहीं कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने यूपीसीएल से आपूर्ति नियमित करने की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बागेश्वर समेत कपकोट, गरुड़, कांडा, दुग नाकुरी, काफलीगैर और शामा उप तहसीलों में गत एक सप्ताह से भी अधिक समय से दिन में बिजली की आपूर्ति कई बार कट हो जा रही है। इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी होने से पंखे भी कम ही घूम रहे हैं। इससे खास तौर पर अस्पतालों में भर्ती रोगियों को परेशानी हो रही है। लोगों ने यूपीसीएल से अनियमितता शीघ्र दूर करने की मांग की है।

मांग करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, कपकोट तारा कपकोटी, भराड़ी शेर सिंह ऐठानी, कैलाश कर्म्याल, उमेश पांडे, योगेश लोहुनी, हर्षित पांडे, मनोज लोहनी आदि शामिल हैं। इधर यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडेय ने बताया कि लाइनों में फॉल्ट आने पर ही शटडाउन लिया जाता है। बांकी समय आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें