फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय आदर्श इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से संस्कृति के रंग बिखेरे। बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत, नृत्य और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र ऐंठानी, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल और सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने किया। ऐंठानी ने स्कूल में प्रार्थना सभा के लिए पक्के फर्श और मंच का निर्माण जिला पंचायत से कराने की घोषणा की। पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने विद्यालय को दो बड़े पीटी ड्रम, स्वच्छता संबंधी उपकरण देने, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने साउंड सिस्टम, संगीत उपकरण देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद तेेवाड़ी, सुरेश राम, मयंक जोशी, महिपाल सिंह डसीला, मनोज कांडपाल, सविता जोशी, नीलम कार्की आदि थे। संचालन संजय कुमार टम्टा और दीप चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें