फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 छात्र-छात्राओं ने सीखे राफ्टिंग के गुर

विज्ञापन
टीआरसी बागेश्वर में रिवर राफ्टिंग के प्रशिक्षुओं के साथ अतिथि। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित छह दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण का दूसरा चरण रविवार को समाप्त हो गया है। सरयू नदी में एक अक्तूबर से चले दूसरे चरण के प्रशिक्षण शिविर में 33 छात्र-छात्राओं ने राफ्टिंग के गुर सीखे। समापन पर पर्यटन विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये।
विज्ञापन

पर्यटक आवास गृह में रविवार को समापन समारोह हुआ। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहकारिता विभाग सहायक निबंधक एमएस मर्तोलिया ने कहा कि राफ्टिंग स्वरोजगार से जुड़ा साहसिक खेल है। पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि ए ग्रेड प्रमाण पत्र प्राप्त प्रतिभागियों को भविष्य में उच्च स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका दिया जाएगा। केएमवीएन के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रशिक्षक बलवंत सिंह कार्की, विनोद दानू, दीपक बिष्ट, पदम सिंह रावत, राजू रावल, वेदप्रकाश भट्ट, रमेश कपकोटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें