फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2जी चलाने वालों ने 4जी के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते कर्मी गांव के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। एक ओर देश में इंटरनेट की फाइव जी सेवा की तैयारियां चल रही है, वहीं कपकोट के कर्मी गांव में संचार सेवा 2जी के भरोसे चल रही है। गांव में लगा टावर अक्सर खराब रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से सांसद अजय टम्टा को ज्ञापन भेजकर गांव में फोर जी मोबाइल और ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा सुुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

कर्मी गांव कपकोट तहसील से 25 किमी की दूरी पर बसा है। गांव में संचार सुविधा के लिए बीएसएनएल का 2जी मोबाइल टावर लगा है। इसका लाभ बघर, ढोक्टीगांव, तोली और दोबाड़ के ग्रामीणों को मिलता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे टावर की मदद से फोन पर बात कर सकते हैं, लेकिन स्पीड कम होने से इंटरनेट काम नहीं करता। अक्सर टावर खराब रहने से फोन भी शोपीस बनकर रह जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इंटरनेट सेवा नहीं होने से क्षेत्र में बैंक की शाखा भी नहीं खुल सकती। डाकखाने और बैंक का काम करने के लिए तहसील मुख्यालय जाना पड़ता है। वर्तमान में शिक्षा से लेकर कई कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। ऐसे में गांव में रहने वाले बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सांसद से क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए कर्मी तक ओएफसी लाइन बिछाने और फोर जी मोबाइल सेवा शुरु करवाने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान कौशल्या देवी, सरपंच खिला देवी, नारायण सिंह कर्म्याल, भरत सिंह, कुंवर सिंह, गंगा सिंह, दीवान सिंह, हेमा देवी, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें