बागेश्वर। कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि कपकोट में जिला योजना से 28 पैदल पुलिया स्वीकृत हुई हैं। धन आवंटित होने पर पुलियों का निर्माण शुरू होगा।
विधायक भौर्याल ने बताया कि बदिया का कालो गधेरा, सूपी में तलाई घट गधेरा, कालो उन्नु, लीती में ओहसिया बगड़, भनार का कोपिल गाड़ गधेरा, कफौली धार गधेरा, सरमूल सहस्त्र धारा सरयू नदी, पपोली भेरगाड़ गधेरा, हियूटी गधेरा, फरसाली पल्ली देलीगाड़ गधेरा, नान कन्यालीकोट का कोट गधेरा और सोराग का गोगीला गधेरे पर पैदल पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बैसानी का मल्ला ग्वाद, बुलदुंगा बगड़ का कनलगढ़ गधेरा, फरसाली बेटोप गधेरा, सीरी घटगाड़ गधेरा, किलपार के सिमार में, पिंडर नदी के मल्ली बगड़, शरण प्राथमिक पाठशाला के पास, वाछम घटगाड़ मंदिर के पास, सेवा तोक कनलगढ़ नदी, पुंगर नदी बनलेख अकसौदा के पास, पुंगर नदी नाघर शिवालय के पास आदि जगहों पर पुलिया बनाने की स्वीकृति मिली हैं।