फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर आमने सामने की, खामोश मतदाता की नब्ज टटोलना कठिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट में अध्यक्ष पद व छह वार्डों मेें सभासद पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। एक वार्ड में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी आमने सामने हैं। यहां अध्यक्ष व सभासद के सभी पदों में आमने सामने का मुकाबला होने के बावजूद फिलहाल मतदाता खामोश है। ऐसे में मतदाताओं की नब्ज टटोलना प्रत्याशियों के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


कपकोट को 2013 में नगर पंचायत का दर्जा मिला। नगर पंचायत बनने के बाद यहां नगर निकाय का चुनाव दूसरी बार हो रहा है। सात वार्डों वाली इस नगर पंचायत में कुल 3208 मतदाता हैं। इनमें 1615 महिला और 1593 पुरुष मतदाता हैं।
नगर पंचायत कपकोट के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने पूर्व सभासद गिरीश चंद्र जोशी और कांग्रेस ने गोविंद सिंह बिष्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है।

नगर पंचायत के सात वार्डों में मंडलसेरा, शिवालय, भराड़ी, ऐठाण, पालीडुंगरा और खीरगंगा वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के सभासद जबकि कपकोट बाजार वार्ड में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच आमने सामने की टक्कर है। सभी प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रचार के दौरान प्रत्याशियों को नगर की समस्याओं को लेकर लोगों के सवालों का भी जवाब देना पड़ रहा है। मतदाताओं की इस स्थिति प्रत्याशी पशोपेश में हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत के लिए कई विकास कार्य कराए हैं। विकास कार्यों के अलावा राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं के बल पर पार्टी प्रत्याशी व कार्यकर्ता वोट मांगने जनता के बीच जा रहे हैं। -चंपा देवी भाजपा नगर अध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष

कांग्रेस ने अपने समय में नगर के विकास में अनगिनत विकास कार्य कराए हैं। लोगों को विश्वास था कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने पर पंचायत का विकास तेेेज होगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। पंचायत में कांग्रेस के आने पर ही विकास की गाड़ी तेज होनी शुरू होगी। - प्रकाश कांडपाल कांग्रेस नगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें