बागेश्वर। मशीनरी ने आचार संहिता के अनुपालन के लिए प्रत्याशियों पर शिकंजा कस दिया है। आचार संहिता प्रभारी ने अवैध प्रचार सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उल्लंघन के 105 मामले पकड़े हैं। सार्वजनिक स्थलों से अवैध प्रचार सामग्री हटाने के साथ ही प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
आदर्श आचार संहिता की निगरानी के लिए प्रभारी दस्ते ने नगर और आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी कुुंदन सिंह परिहार की 21 जगहों पर , कांग्रेस प्रत्याशी महेश कांडपाल की तीन, बसपा प्रत्याशी दीप चंद्र की तीन, निर्दलीय सुरेश खेतवाल की 10 जगहों पर अवैध प्रचार सामग्री पकड़ी गई।
इसी तरह वार्ड सदस्यों में भाजपा के गिरीश खेतवाल की 12, कांग्रेस की दीपा मटियानी की 35, बसपा की भागीरथी देवी की 10 और मुन्नी मेहता की 11 जगहों अवैध प्रचार सामग्री पकड़ी गई। प्रभारी दस्ते ने निरीक्षण के साथ ही अवैध प्रचार सामग्री हटाई। प्रभारी अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि अभियान के दौरान 105 जगहों पर से अवैध प्रचार सामग्री हटाई गई। सभी प्रत्याशियों को आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस जारी कर दिए हैं।