फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजियाखेत में पानी के साथ नल से निकला धागा सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
मजियाखेत में पानी के साथ नल से निकला धागा सांप
विज्ञापन


बागेश्वर। नगर से सटे मजियाखेत में नल से पानी के साथ धागा सांप निकलने से लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने इसे पेयजल विभाग की गंभीर लापरवाही बताते हुए गहरी नाराजगी जताई है। लोगों का आरोप है कि पेयजल टैंकों की सफाई नहीं करने से नलों से सांप निकल रहे हैं।
मजियाखेत निवासी मदन मोहन गुरुरानी शुक्रवार सुबह नल से पीने के लिए बाल्टी में पानी भर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाल्टी में लंबा धागा जैसा कुछ तैरता नजर आया। जब उन्होंने गौर से देखा तो बाल्टी में लगभग आधा मीटर लंबा काले रंग का धागा सांप तैरता दिखाई दिया। खबर फैली तो लोगों में खलबली मच गई। इसके बाद घबराए अधिकतर लोग बिलौना धारे से पीने का पानी लाए। कुछ दिन पूर्व तहसील रोड पर भी एक घर के नल से धागा सांप निकला था। नलों से लगातार धागा सांप निकलने से लोग भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि बरसात में हर साल नलों से कीड़े और सांप निकलने की समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि पेयजल योजनाओं में फिल्टरेशन सिस्टम और टैंकों की नियमित सफाई नहीं होने से नलों से पानी के साथ कीड़े निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जलसंस्थान की ओर से कुछ दिन पूर्व ही सप्लाई टैंक की सफाई और क्लोरोनाइजेशन किया गया है। बरसात में स्रोत और टैंकों की सफाई की जाती है। फिलहाल मेरे पास नल से सांप निकलने की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- नीरज तिवारी, सहायक अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें