उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने के बयान से नाराज एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता समेत अन्य छात्र नेता एसबीआई तिराहा पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री का महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने का बयान बेतुका बयान है। यदि सरकार इस तरह का फैसला लेती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
पुतला फूंकने वालों में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय, पूर्व प्रदेश सचिव दर्शन कठायत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप मेहता, छात्र संघ उपाध्यक्ष हरीश राठौर, गोकुल परिहार, चेतन बोरा, अमित परिहार, दीपक मर्तोलिया, हिमांशु दानू, प्रमोद परिहार, हेमंत टंगड़िया, धीरज बोरा, कैलाश जोशी, जगदीश हरड़िया, हिमांशु दफौटी, गोविंद टंगड़िया, पंकज कुमार आदि छात्र नेता थे।