फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट की सात सड़कों के लिए 214. 20 लाख रुपये मंजूर

Thu, 04 Feb 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र की सात सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए 214.20 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं। विधायक ललित फर्स्वाण ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रावतसेरा-डोबरगाड़ा -धारीमध्या तक सड़क निर्माण के लिए 27.50 लाख रुपये, कपकोट-कन्यालीकोट सड़क के पौंसारी तक पांच किमी सड़क के निर्माण के लिए 32.80 लाख रुपये, कपकोट-हरसीला सड़क से गैरखेत-लखमारा तक पांच किमी सड़क के निर्माण के लिए 32.80 लाख रुपये, कपकोट-ढपटी-झांकरा सड़क के सुधारीकरण के लिए 94 हजार रुपये, मनकोट सड़क से बसेत तक तीन किमी सड़क निर्माण के लिए 25.68 लाख रुपये, कुचौली से झुटौली तक चार किमी सड़क के निर्माण के लिए 22 लाख रुपये और कांडापड़ाव से जोगाबाड़ी-नारायणगूंठ-ढोलागांव-पंकचौड़ा -मनकोट तक पांच किमी सड़क के निर्माण 68.80 लाख रुपये मंजूर किया है।
विज्ञापन


 विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गत वर्ष के उत्तरायणी मेले के समापन पर इन सड़कों के निर्माण की घोषणा की थी। शासन के सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने बजट स्वीकृत करके  शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें