फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेस्ट की लकड़ी वन पंचायत के नाम से बेचने का आरोप

Thu, 04 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 वन विभाग की मिलीभगत से पौंसारी और बैसानी वन पंचायतों के नाम से लकड़ी बेचने का खेल चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग वन पंचायत पौंसारी और बैसानी के नाम पर वन विभाग की लकड़ी बेच रहे हैं।
विज्ञापन


इस काम पर लगे लोग वन विभाग से चीड़ के पेड़ काटकर दोनों वन पंचायतों में ला रहे हैं। यहां वह चीड़ के छिलकों की गुल्लियां बनाकर तस्करी कर रहे हैं जबकि इन वन पंचायतों में चीड़ के गिने चुने ही पेड़ हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने संबंधित वन कर्मियों से मामले की शिकायत कर दी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

 उन्होंने डीएफओ से मामले की शीघ्र जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में दयाल सिंह, रघुवर सिंह, किशन जोशी, कैलाश आर्या, शोबन राम, गीता आर्या, देवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह और महिला मंगल से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। इधर डीएफओ एमबी सिंह ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की शीघ्र जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें