बागेश्वर। राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा को अल्मोड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस से टिकट मिलने पर उनके पैतृक गांव लोब में खुशी का माहौल है। लोब के ग्रामीणों ने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास की उम्मीद है।
राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा मूल रूप से खरही पट्टी के लोब गांव निवासी हैं। प्राथमिक शिक्षा के उपरांत प्रदीप शिक्षा के लिए अल्मोड़ा चले गए थे। लोब गांव के लोगों ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। पूर्व प्रधान विशन लाल, योगेश असवाल, विशन लाल, त्रिभुवन नेगी, मोहन सिंह आदि ने खरही पट्टी निवासी प्रदीप टम्टा को टिकट दिए जाने पर खुशी जताई है। ब्यूरो