कपकोट। शिखर कोट के जंगलों में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से वन संपदा जल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
फायर सीजन शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बमराड़ी क्षेत्र के शिखरकोट के जंगलों में रविवार को आग लग गई। जंगल धुआं निकलने पर ग्रामीणों ने इसकी खबर वन कर्मियों को दी। अग्निकांड में बेशकीमती प्राकृतिक संपदा जल कर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ब्यूरो