फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं से मुक्त हुआ बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में लोगों को लावारिस पशुओं की समस्या से निजात मिल गई है। नगर पालिका ने सभी 80 लावारिस मवेशियों को बाजपुर गौ सदन भेज दिया है। पालिका के इस कदम से नागरिकों ने राहत मिल रही है।
नगर पालिका क्षेत्र सहित आस पास के गांवों में लावारिस मवेशी परेशानी का कारण बने हुए थे। लावारिस मवेशियों की समस्या के चलते लोग खेती नहीं कर पा रहे थे। साथ ही शहर में घूम रहे लावारिस पशु शहर में जाम का कारण भी बन रहे थे। नगर पालिका ने लोगों की इस परेशानी को समझते हुए लावारिस पशुओं को शहर से बाहर करने का बीड़ा उठाया। नगर पालिका ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि अब तक शहर से 80 मवेशी बाजपुर गौ सदन भेजे जा चुके हैं। शहर में अब मवेशी नहीं हैं।
विज्ञापन


जिले में बनी तीन गौशाला बदहाल
बागेश्वर। जिले में तीन गौशालाएं अस्तित्व में हैं, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं होने के कारण नगर पालिका को लावारिस मवेशियों को बाजपुर गौ सदन भेजना पड़ा। इधर गौशाला संचालक भुवन फर्स्वाण ने बताया कि उनकी गौशाला को आर्थिक मदद नहीं मिलती है जिससे कि वह अपने यहां गौ वंशीय पशुओं को नहीं रख पाते हैं। कहा कि गाय के नाम पर राजनीति जरूर होती है, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आता है। इधर होराली, गरुड़ सहित अन्य स्थानों में भी गौशालाएं संचालित हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


अब टैगिंग सिस्टम शुरू करेगी पालिका
बागेश्वर। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया नगर में अब पालतू मवेशियों के लिए टैग सिस्टम लागू किया जा रहा है। जिससे पशुओं के मालिक की पहचान की जा सकेगी। साथ ही बिना टैग वाले पशुओं को लावारिस की श्रेेणी में गिना जा सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें