बागेश्वर। दो दिन पूर्व चौंरा में पकड़े गए घायल तेंदुए ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
धरमघर वन क्षेत्र के ग्राम चौंरा में ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार को वन विभाग ने तेंदुए को घायलावस्था में पकड़ा था। इलाज के लिए उसे बागेश्वर डीएफओ कार्यालय में पिंजरे में रखा गया था। दो दिन तक तेंदुए का इलाज चला। चिकित्सक लगातार घायल तेंदुए पर नजर रखे हुए थे लेकिन शुक्रवार को तेंदुए ने दम तोड़ दिया। वन विभाग ने मृत तेंदुए को जलाकर नष्ट कर दिया है।
घायल ग्रामीण की हालत स्थिर
बागेश्वर। तेंदुए को पकड़ने में घायल हुए चौंरा के ग्रामीण जगदीश सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। चौंरा में घायल तेंदुए को पकड़ने में जगदीश सिंह घायल हो गए थे। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बृहस्पतिवार को उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजनों ने बताया कि हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घायल तेंदुए ने जगदीश सिंह के हाथ, पैर बुरी तरह जख्मी कर दिए थे।