फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में रामलीला मंचन आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। भगवान बागनाथ की नगरी में 10 अक्तूबर से शुरू हो रहे रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य और पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश कांडपाल शाम आठ बजे करेंगे।
विज्ञापन


मंचन के लिए मंच को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि रामलीला का मंचन 10 अक्तूबर की शाम से शुरू होगा। उन्होंने लोगों से मंचन को भव्य और आकर्षक बनाने और पुलिस प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की है। उधर कपकोट में रामलीला 21 अक्तूबर से शुरू हो रही है। कलाकारों को देर रात तालीम दी जा रही है। धरमघर कस्बे में मंचन 23 अक्तूूबर से शुरू होगा। अध्यक्ष उमा पंचपाल ने बताया कि किरदारों को देर रात तक तालीम दी जा रही है। उधर कौसानी के छानी-ल्वेशाल में रामलीला 17 अक्तूबर से शुरू होने वाले मंचन के लिए कलाकारों को तालीम दी जा रही है।

गरुड़ में आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ ने रामलीला मंचन की सारी तैयारियां पूरी कर दी है। रामलीला मंचन बुधवार से केडी पांडे रामलीला मैदान होगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडे, देवकी नंदन जोशी, घनश्याम जोशी, चंद्र सिंह पांगती, मोहन बृजवासी, गिरीश पांडे, आनंद कांडपाल ने क्षेत्र के लोगों से रामलीला मंचन का आनंद लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें