फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल की मांग को लेकर नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। सभा में एक सूत्री मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। मांग को लेकर आंदोलनकारियों का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय रेल मंत्री से मिलने के लिए मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना हुआ।
विज्ञापन


आंदोलनस्थल तहसील परिसर में पूरन सिंह मेहता, शोबन सिंह और गुमान सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेल के बगैर जिले का विकास कतई संभव नहीं है। संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में दिल्ली जाने वाले दल में संरक्षक गोविंद भंडारी, महासचिव खड़क राम आर्य, गोकुल जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, पार्वती देवी, केवल सिंह ड्योड़ी, डूंगर सिंह नेगी और तारा दानू शामिल हैं। आंदोलनस्थल पर पहुंचकर धन सिंह ठठोला, रमेश पर्वतीय, शिवराज सिंह, प्रवीण दफौटी, किशन मलड़ा, दिनेश लोहनी ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें