फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। महिला की हिम्मत के आगे खुंखार तेंदुआ भी घबरा गया और महिला को छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम सिमोली गांव निवासी देवकी देवी (29) पत्नी दीवान सिंह मवेशियों के लिए चारा लेकर घर लौट रही थी। तभी जंगल और गांव को जाने वाले रास्ते पर तेंदुआ महिला पर झपट पड़ा। महिला ने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से गुत्थमगुत्था हो गई और मदद के लिए चीखने लगी। तेंदुआ जब महिला पर काबू नहीं कर पाया तो उसने जंगल की ओर भागने में ही भलाई समझी और नौ दो ग्यारह हो गया। तब तक ग्रामीण भी मौके पर आ गए। देर शाम परिजनों ने घायल महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सक ने बताया कि हालत गंभीर है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें