फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थी की कार सरयू में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.30 बजे एक व्यक्ति केदारेश्वर मैदान में बगैर नंबर आल्टो कार को चलाना सीख रहा था। कार अचानक असंतुलित होकर 10 मीटर नीचे सरयू में जा गिरी। अज्ञात प्रशिक्षार्थी को हल्की चोट आई है। लोगों को मौके पर आते देख वह वहां से भाग गया। कुछ देर बाद कार मालिक ने जेसीबी के जरिए कार को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


मालूम हो कि मैदान में हेलीपैड होने के साथ ही यहां बच्चे खेलते रहते हैं। मैदान में अन्य आयोजन भी होते रहत हैं। मैदान में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने मैदान में वाहन सीखने पर रोक लगा रखी है। बावजूद कुछ लोग चोरी छिपे वाहन चलाना सीख रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मैदान में वाहन चलाने वालों पर सख्ती से रोक लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें