बागेश्वर। स्व. मोहित भंडारी मेमोरियल ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में गौड़ यूनाइटेड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले यूनाइटेड की टीम ने लीग मुकाबले में स्पार्टन क्लब भराड़ी को 1-0 से शिकस्त दी।
बृहस्पतिवार शाम पांच बजे नुमाईशखेत मैदान पर गौड़ यूनाइटेड और स्पार्टन क्लब के बीच लीग मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच दोनों हाफ में कड़ी टक्कर हुई। आखिरकार यूनाइटेड ने मैच के एकमात्र गोल से मुकाबला जीत लिया। रेफरी की भूमिका में दलीप मेहता रहे। इस दौरान सुनील भंडारी, नीरज पांडे, सूरज जोशी, ललित तिवारी, महेश पंत, विजय रावत आदि थे।