बागेश्वर। नगरपालिका परिषद बागेश्वर एवं नगर पंचायत कपकोट की वार्डवार निर्वाचक नामावलियों को तैयार करने के लिए एडीएम राहुल गोयल को जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। नगर पालिका परिषद बागेश्वर के लिए एसडीएम श्याम सिंह राणा को तथा नगर पंचायत कपकोट के लिए एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद बागेश्वर के लिए तहसीलदार बागेश्वर को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नगर पंचायत कपकोट में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार कपकोट को नियुक्त किया गया है।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बागेश्वर के नोडल अधिकारी तथा ईओ कपकोट नगरपंचायत कपकोट के नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने नामित अधिकारियों को निर्वाचक नामावलियों के संदर्भ में निर्गत की जाने वाली अधिसूचना में कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय के निर्वाचन हेतु मतदाताओं के रजिस्ट्रीकरण एवं उनकी वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।