फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों ने धरना स्थल पर प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वेतन विसंगति दूर करने सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करने के बाद सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक विकास भवन में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र पंत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कर्मचारी धरने पर बैठे। धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने वेतन विसंगति समिति को आगामी बैठक में पास कराने, एसीपी के अंतर्गत प्रोन्नत वेतनमान देने, सातवें वेतनमान के अंतर्गत केंद्र सरकार के कर्मचारियों की भांति भत्ते एवं एरियर का भुगतान, राज्य कर्मचारियों को हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा, कर्मचारियों को 1200 रुपये वाहन भत्ता देने, प्रदेश में स्थानांतरण एक्ट लागू करने सहित अन्य मांगें उठाई।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्र ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें