फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी में पाइप टूटने से बर्बाद हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी के मल्ली बाजार में नगर पंपिंग योजना का पाइप टूटने से पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। पाइप ठीक नहीं करने से लोगों को पानी को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। व्यापारियों और नागरिकों ने तहसील प्रशासन से पाइप जोड़ने के लिए जल संस्थान को निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन

भराड़ी के मल्ली बाजार में नगर पंपिंग योजना का एक पाइप टूट गया है। इससे बाजार में पानी बेकार बह रहा है।

पाइप नहीं जोड़ने से लोग पानी को लेकर परेशान हो गए हैं। वह न तो ठीक से नहा पा रहे हैं और न ही कपड़े ही धो पा रहे हैं। लोग सरयू का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने जल संस्थान से पाइप शीघ्र ठीक करने के लिए कई बार कह दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने तहसील प्रशासन से पाइप शीघ्र ठीक करने के लिए जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, डा. शेर सिंह ऐठानी, वरिष्ट व्यापारी हुकुम सिंह दानू, प्रेम पुरी गोस्वामी, केशर सिंह और हरीश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें