फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर में 139 मरीजों की जांच

Sat, 28 Apr 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में 139 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।  

विज्ञापन


शनिवार को शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता हीरा सिंह कर्म्याल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र नगरकोटी ने किया। शिविर में 139 मरीजों का पंजीकरण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस पोखरिया, महिला चिकित्सक डॉ. शमी उन्नेसा और डॉ. अनुज कुमार गुप्ता ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।

अधिकांश मरीज वायरल फीवर, पेट संबंधी बीमारी, जोड़ों में दर्द आदि से संबंधित थे। सभी मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में मधुमेह और हीमोग्लोबिन की जांच भी मुफ्त की गई। शिविर में गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां वितरित की गई। शिविर के संचालन में फार्मेसिस्ट रमेश चंद्र पांडे, स्टाफ नर्स मीरा गोस्वामी और रोहित कुमार, लैब तकनीशियन आशुतोष धपोला, दरबान सिंह कोरंगा, बलवीर, आनंद सिंह राठौर ने सहयोग दिया।  
विज्ञापन


अमर उजाला के प्रयासों को सराहनीय बताया 

सीएचसी कांडा में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर को दूरस्थ गांवों से जांच के लिए आए लोगों ने काफी सराहा। शिविर में पहुंची कांडे कन्याल निवासी उमा जोशी, नाग कन्याल गांव निवासी आलम सिंह, बांस झिरौटी देवकी देवी, महर गांव जगत सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा का अभाव है।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित चिकित्सा शिविर में उन्हें मुफ्त जांच की सुविधा और दवाइयां मिलीं। शिविर में वजीना, धपोली, ससोला, भदौरा, सिमकूना, खातीगांव, नरगोली, देवलबिसराल आदि क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें