फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरड़िया बने पूर्व सैनिक लीग के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व सैनिक लीग की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। दरपान सिंह हरड़िया जिलाध्यक्ष, जबकि खड़ग सिंह चौहान सचिव चुने गए।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के मंडलसेरा स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में सोमवार को आयोजित बैठक में पूर्व सार्जेंट राम गिरी गोस्वामी के संरक्षण में लीग के जिलाध्यक्ष रुद्र सिंह कनवाल ने अधिक उम्र का हवाला देते हुए अपने पद से त्याग पत्र देने की घोषणा की। इसके बाद सभी पूर्व सैनिकों की आम राय से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यकारिणी में दरपान सिंह हरड़िया को अध्यक्ष, खड़ग सिंह चौहान को सचिव, देवेंद्र सिंह भौर्याल को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह नगरकोटी, चंचल सिंह रावत, धन सिंह भौर्याल और बालम सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी की पहली बैठक मार्च दूसरे सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, दयानंद, विशन सिंह, पीतांबर दत्त, महिमन धपोला, खीम सिंह, केसी सिंह, भूपाल सिंह आदि पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें