फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष पांडेय के गांव के लोगों को भी कई उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले का नाम दो-दो क्रिकेटरों ने रोशन किया है। अंडर-19 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कमलेश नगरकोटी और क्रिकेटर मनीष पांडेय एक ही क्षेत्र के हैं। उनके गांव में भी जश्न का माहौल है। बागेश्वर के भीड़ी गांव निवासी मनीष पांडेय आईपीएल 2018 में शामिल हुए हैं। उनके गांव के लोगों को भी मनीष से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

उनके चाचा माधवानंद पांडेय ने बताया कि अब तक मनीष ने क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। मनीष पांडेय इस समय दक्षिण अफ्रीका में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल रहे हैं। प्रदीप पांडेय, सुरेश सिंह, हिमांशु पांडेय, महेश लाल, प्रदीप पांडेय, महेश राम, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, पंकज, राकेश कुमार आदि ने मनीष से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें