बागेश्वर। शनिवार सुबह खाना बनाते समय एक युवक झुलस गया। जिला अस्पताल में युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कपकोट के सनेती गांव में बलवीर सिंह गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था।
इसी दौरान गैस लीक होने से सिलेंडर ने आग पकड़ गई। इससे बलवीर सिंह झुलस गया। उसे लोग जिला अस्पताल लाए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।