बागेश्वर। उत्तराखंड इंजीनियरिंग फेडरेशन की जिला इकाई की बैठक में संगठन में लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान लोनिवि कपकोट खंड के ईई संजय कुमार पांडे जिलाध्यक्ष, लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियर अमित अडवाल सचिव चुने गए।
लोनिवि के डांक बंगले में यूएईएफ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर सीपीएस गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने सीधी भर्ती के अभियंताओं को कनिष्ठ अभियंता से प्रोन्नत अभियंता के सापेक्ष एसई लेबल पर ग्रेड पे की विसंगति दूर करने, जिले में विभिन्न स्तरों पर बैठक के लिए प्रोटोकॉल का निर्धारण करने, निलंबन ओर वेतन रोकने के बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों की संस्तुति अनिवार्य करने आदि मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।
वहां पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड राजेंद्र प्रसाद, सहायक अभियंता विजय कृष्ण, नवल किशोर द्विवेदी, राहुल आर्या, गजेंद्र सिंह, रॉकी कुमार आदि थे।