फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू गाय को खुला छोड़ने पर पशु स्वामी का पांच हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका पालतू पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। ऐसे ही एक मामले में पालतू गाय को खुला छोड़ने पर संबंधित पशुचालक का चालान किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के मुताबिक सैम मंदिर वार्ड के नदी गांव क्षेत्र में एक गाय सड़क पर घूम रही थी। आरोप है कि गाय ने एक के खेत में घुसकर फसल नष्ट कर दी। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर ईओ राजदेव जायसी और सभासद नीमा देवी मौके पर पहुंचीं। फिलहाल गाय को सभासद के घर के समीप एक पेड़ से बांध दिया गया। वहीं पशु स्वामी का पांच हजार रुपये का चालान किया गया। ईओ जायसी ने बताया कि गाय ने दूध देना बंद कर दिया है इस वजह से उसको ऐसे ही छोड़ दिया गया है। पशु स्वामी का चालान किया गया है और गाय को गौ सदन भेजने के लिए भी कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें