फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख से जरिये होगी नगर की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अब पुलिस तीसरी आंख के जरिए नगर की निगरानी करेगी। नगर के 15 संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। पुलिस ने सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि इससे कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। अराजक और असामाजिक तत्व तीसरी आंख से बच नहीं पाएंगे। अपराध और यातायात नियंत्रण के साथ ही आपराधिक घटनाओं के खुलासे में भी मदद मिलेगी। सीसीटीवी कैमरों का संचालन, निगरानी कंट्रोल रूम से होगी। इस योजना के लिए पुलिस को फंडिंग का इंतजार है।

इन स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी
गरुड़ टैक्सी स्टैंड, केएमओयू स्टेशन, एसबीआई तिराहा, सरयू पुल, भराड़ी टैक्सी स्टैंड, डिग्री कॉलेज गेट, कठायतबाड़ा, भागीरथी तिराहा, अस्पताल तिराहा, दुग बाजार, चौक बाजार, गोमती पुल, तहसील गेट, हाइडिल तिराहा और त्यूनेरा गधेरा।
विज्ञापन


विधायक निधि से होगा कैमरों का बंदोबस्त
बागेश्वर। सीसीटीवी कैमरों का बंदोबस्त विधायक निधि से किया जाएगा। पुलिस की इस योजना पर क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने सहमति जताई है। उन्होंने अपनी निधि से इसके लिए धन देने का भरोसा दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रीय विधायक को पत्र लिखकर बजट देने का अनुरोध किया है।

कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए नगर के संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी लगाने की योजना बनाई है। क्षेत्रीय विधायक से सीसीटीवी कैमरों के लिए फंड का बंदोबस्त करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, एसपी, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें