फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर न होने से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट-उत्तरौड़ा-पोलिंग-गैरखेत सड़क के उत्तरौड़ा गांव में स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने लोनिवि से शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार जोशी के मुताबिक सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया, चौपहिया और छह पहिया तेज रफ्तार से दौड़ते हैं।
विज्ञापन


सड़क से होकर बच्चे प्राइमरी, राजूहा, शिशु मंदिर और इंटर कॉलेज असों जाते हैं, जबकि महिलाएं बाजार और घास लेने जंगल की ओर जाती हैं। इसके अलावा विशिष्ट और दिव्यांगजन सड़क पर टहलते हैं। तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने लोनिवि से सड़क पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें