फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरक कार्यक्रम आगे बढ़ाने और 19 महीने का मानदेय देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड प्रेरक संगठन की ब्लॉक इकाई की बैठक में शिक्षा प्रेरक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने और 19 महीने के रुके मानदेय को आगे बढ़ाने की मांग उठी। मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


वैणीमाधव मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रेरक सात साल से अल्प मानदेय में काम कर अशिक्षित लोगों को साक्षर बनाने के काम में जुटे थे। सरकार ने गत सितंबर महीने में इस कार्यक्रम को बंद कर दिया। नव साक्षर लोगों को प्रेरित करने में जुटे प्रेरक इस कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ाने और 19 महीने के रुके मानदेय नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। कार्यक्रम के आगे नहीं बढ़ने से उनकी हालत और भी दयनीय हो गई है।

बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ाया और 19 महीने का मानदेय शीघ्र नहीं मिला तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश चंद्र मिश्रा, शांति धपोला, नवीन कुमार, नवीन चंद्र, मीना नगकोटी, बलवंत सिंह, विनीता जोशी, भागीरथी मेहता, गीता कार्की, रेखा आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें