बागेश्वर। साल भर रोजगार देने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों का क्रमिक अनशन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अब तक कोई सुध नहीं लेने से नाराज पीआरडी जवानों ने जमकर नारेबाजी की।
कलक्ट्रेट परिसर में अनशन स्थल पर आयोजित सभा में अनशनकारी पीआरडी जवानों ने कहा कि प्रशिक्षित होने के बावजूद विभागों में उन्हें तैनाती नहीं दी जा रही है। इससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। अनशनकारी पीआरडी जवानों ने युवा कल्याण विभाग पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
मांग की गई कि जल्द से जल्द उन्हें पूरे वर्षभर तैनाती दी जाए। मंगलवार को अध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, उपाध्यक्ष विपिन चंद्र अनशन में बैठे।
इनके समर्थन में केशव दत्त चंदोला, नंदा बल्लभ जोशी, विजय कुमार, खुशाल राम, तनुज जोशी, गिरीश चंद्र, धीरेंद्र कुमार, जगदीश राम, जगदीश राम, गिरीश तिवारी, गणेश राम, जगदीश चंद्र, प्रताप राम, सुनील राम, सुनील कुमार, प्रेम राम, घनश्याम, विनोद कुमार और नरेंद्र राम ने धरना दिया।