फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 कुमाऊं के जवान की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

Thu, 10 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
सलामी देते सैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
17 कुमाऊं में तैनात बागेश्वर जनपद के जैनकरास निवासी जवान अरुणाचल में पेट्रोलिंग के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जवान के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया। गुरुवार की देर शाम को सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन



जैनकरास पालड़ीछीना निवासी 38 वर्षीय कुंदन सिंह पुत्र मोहन सिंह 17 कुमाऊं में नायक के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व जब वह पेट्रोलिंग पर थे तो गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। सेना के जवान गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को अरुणाचल से उनके पैतृक गांव जैनकरास लाए। जवान के पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जवान की पत्नी जानकी देवी, पिता मोहन सिंह और माता मधुली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। गुरुवार की देर शाम सरयू संगम पर जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के छोटे भाई दिनेश सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। नौ कुमाऊं अल्मोड़ा से आए जवानों ने जवान को अंतिम सलामी दी। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम एसएस जंगपांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत सदस्य रवींद्र करायत, कमल टम्टा सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें