फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को बताए सेना व पुलिस में जाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित मेगा कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम में युवाओं को सेना, पुलिस में जाने के टिप्स दिए गए। सीडीओ, जिला सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं से शिविर में दी गई जानकारी के अनुसार तैयारी करने की अपील की।
विज्ञापन


शुभारंभ करते हुए सीडीओ एसएसएस पांगती ने कहा कि युवाओं में योग्यता की कोई कमी नहीं है। सेवायोजन विभाग युवाओं को दिशा दिखाते हुए उन्हें योग्यता के अनुरूप तैयार करे। शिविर में परामर्शदाताओं के रूप में रीक्रूटिंग आफिस अल्मोड़ा से मेजर मोहित चौधरी, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर गोलापार के इं. राजेश भट्ट, अनिल कुमार, उत्तराखंड सेवा पुलिस के प्रभारी यातायात भूपेश पांडेय आदि ने युवाओं को करियर संबंधी जानकारी दी। संचालन सुरेश पाठक ने किया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा, विक्रम टंगड़िया, बहादुर राम, उमेश सागर, हेमंत, गिरीश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें