बागेश्वर। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा और किसान पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से अपना आधार नंबर 20 सितंबर तक उपलब्ध कराने को कहा है।
उन्होंने कहा है कि लाभार्थी आधार नंबर समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय या विकासखंडों में कार्यरत सहायक समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि आधार नंबर उपलब्ध नहीं कराने पर पेंशन की धनराशि भेजना संभव नहीं होगा।