कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने बैड़ा, मझेड़ा और पांकड़ गांव में चौपाल बैठक लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र की उपलब्धियों और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विधायक ने ग्रामीणों से स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने को कहा। ग्रामीणों ने विधायक से सड़क, बिजली, पानी और विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती, भू-स्खलन को रोकने के लिए शीघ्र प्रभावी कार्यवाई करने की मांग की। वहां पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, ग्राम प्रधान शेखर जोशी, पूर्व प्रधान पूरन भट्ट, नारायण कपकोटी, गोपाल मेहता आदि थे।