फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सालय में नहीं है डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरना में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में फरियादियों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा आदि से संबंधित 37 शिकायतें दर्ज कराई गईं। विधायक चंदन राम दास ने कहा कि क्षेत्र में सिमतोली नौगांव मोटर मार्ग का डामरीकरण नहीं किया गया है, इसलिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने कहा कि गुरना में आयुर्वेदिक अस्पताल खोला गया है लेकिन चिकित्सालय में चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर डीएम रंजना राजगुरू ने चिकित्सालय में डॉक्टर की स्थायी नियुक्ति न होने तक रोस्टर के आधार पर चिकित्सक की तैनाती करने के निर्देश दिए। शिविर में डोबा के ग्रामीणों ने शिकायत कर कहा कि पंचायत घर कांडे से तल्ला डोबा तक लिंक सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन अभी तक सर्वे और आवश्यक कार्य शुरू नहीं हुए हैं।

इस पर डीएम ने लोनिवि के ईई को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बंगचूडी के ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंगचूडी में कई वर्षों से एक ही अध्यापक के कार्यरत होने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने सीईओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जेठाई के भूपाल सिनवाल ने धपोली- जेठाई मोटर मार्ग बदहाल होने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



निर्माणाधीन मार्ग में गुणवत्ता की कमी से डीएम नाराज
बागेश्वर। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास और डीएम रंजना राजगुरू ने निर्माणाधीन बागेश्वर-दफौट-गुरना-बनकोट मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने पाया कि निर्माणाधीन बागेश्वर- दफौट मोटर मार्ग के काम में गुणवत्ता और मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होेंने लोनिवि के ईई उमेश पंत को संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीएम ने ईई को निर्देश दिए कि वह लोनिवि के चीफ इंजीनियर और सचिव को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।
डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि इस मोटर मार्ग की पूर्व में भी शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिस पर जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से भी रात्रि के समय आवागमन में सावधानी बरतने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें