फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तहसील रोड में पानी के साथ निकला कीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जल संस्थान की टंकियों से पानी में कीड़े निकलने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। पहले एसडीएम आवास, मंडलेसरा के बाद अब तहसील रोड में पानी में कीड़ा निकला है। क्षेत्रवासियों ने शुद्ध पानी आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन


उमेश दुबे निवासी तहसील रोड ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह सात बजे नहाने के लिए बाथरूम गए। उन्होंने बाल्टी में पानी भरने के लिए नल खोला तो पानी के साथ सांप जैसा कीड़ा भी आया। इसको देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने पानी को फेंका। साथ ही जल संस्थान से इसकी शिकायत की।

उनका कहना है कि बारिश के मौसम में पेयजल लाइनें लीकेज कर रही हैं इनसे कीड़े मकोड़े जा रहे हैं जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। आरोप है कि जब जल संस्थान से शिकायत की तो वे नहीं माने बाद में जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें