फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल विभाग का जल्द राजकीयकरण किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन के यहां हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने पेयजल विभाग का जल्द राजकीयकरण करने की मांग की। उन्होंने सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजकीय विभागों की तरह नया मकान किराया भत्ता दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबित पड़े महंगाई भत्ते दो प्रतिशत और तीन प्रतिशत की तीन किश्तों का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जीपीएफ अवकाश नकदीकरण का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है।

वर्ष 2016 के उपरांत सहायक लाइनमैन से जूनियर फिटर में पदोन्नत हुए कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं दिया गया है। उन्हें दस वर्ष की सेवा में एसीपी का लाभ दिया जाए। उन्होंने ठेेकेदारी प्रथा पर रखे गए कर्मचारियों को श्रम विभाग के नियमानुसार वेतन का भुगतान प्रतिमाह करने की मांग की।
विज्ञापन


कुशल अध्यक्ष, शेखर सचिव बने
अल्मोड़ा। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन शाखा के द्विवार्षिक चुनाव में कुशल सिंह रावत अध्यक्ष, घनश्याम उपाध्याय उपाध्यक्ष, शेखर जोशी सचिव, गोपाल कृष्ण उप सचिव, शेखरानंद जोशी कोषाध्यक्ष, देवेंद्र विक्रम सिंह उप कोषाध्यक्ष, गिरीश जोशी संगठन मंत्री, नारायण सिंह प्रचार मंत्री चुने गए। इसके अलावा पुष्कर चंद्र टम्टा संरक्षक, रवि शंकर कार्यालय मंत्री, नसीम मोहम्मद ऑडिटर चुने गए। मोहन कुंवर, चंचल सिंह, डुंगर सिंह, दिनेश राम, रुप सिंह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। चुनाव अधिकारी केडी पांडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें