बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में कमल बिष्ट शिक्षक संघ के अध्यक्ष और मनोज टम्टा मंत्री बने हैं। बुधवार को कॉलेज में संरक्षक प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा की देखरेख में चुनाव हुए। इसमें हरीश फर्स्वाण को उपाध्यक्ष, किशन सिंह राणा कोषाध्यक्ष, भगवती बोरा संयुक्त सचिव, चंद्रवती देवी आय-व्यय और मुन्नी गोस्वामी संगठन मंत्री बनी।
इसके बाद शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि संसाधनों की कमी, शिक्षकों की कमी, जर्जर भवन हैं सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान आलोक पांडे, शिव वरण राजपूत, किशन राणा, हरीश फर्स्वाण, मोहन राम, ममता रानी आदि थे।