फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने जहर पीया, पिता की मौत

विज्ञापन
poision
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के फरसाली क्षेत्र में आपसी कलह के बाद पिता-पुत्र ने जहरीला पदार्थ पी लिया। पिता की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


फरसाली गांव में एक पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ पी लिया। आनन-फानन में ग्रामीण दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल को लाए, लेकिन पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतक का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर है। घटनाक्रम के संबंध में बातचीत करने पर किसी भी ग्रामीण ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस को मामले की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें