फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा और मनकोट के जंगलों में धधकी आग

Tue, 06 Feb 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
मनकोट के जंगलों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को कांडा और मनकोट के जंगलों में आग लग गई। चीड़ के जंगल दिन भर धूं-धूं कर जलते रहे। बागेश्वर जिले में फायर सीजन से पहले शुरू हुआ जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


अब तक कई जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार को किसी ने बागेश्वर-कांडा मोटर मार्ग पर मनकोट के जंगलों में आग लगा दी। चीड़ के पिरुल में लगी आग तेजी से फैल गई। देर शाम तक जंगल से आग की लपटें और धुंआ उठता रहा।

आग से चीड़ के अधिकांश जंगल काले नजर आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस साल बारिश नहीं होने से चीड़ के वनों में शीतकाल में भी आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें