फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली से भागने के दो घंटे बाद ही मजियाखेत में पहुंचा तेंदुआ

विज्ञापन
leopard shimla
विज्ञापन
बागेश्वर। तहसील रोड स्थित एक मकान की गली से नदी की ओर भागा तेंदुआ दो घंटे बाद ही मजियाखेत में नजर आया। लोगों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के बार-बार घरों के आंगन में धमकने से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनदहाड़े तहसील रोड के एक मकान की गली में घुसा तेंदुआ रात करीब आठ बजे सरयू नदी की ओर भाग गया था। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन उसके महज दो घंटे बाद ही रात्रि दस बजे तेंदुआ फिर मजियाखेत में धमक गया। तेेंदुए को आंगन में देखकर लोग डर गए। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जिला जजी की ओर चला गया। मजियाखेत में बार-बार तेंदुआ दिखाई देने से लोग डरे-सहमे हैं। हेम कांडपाल, अरविंद, ललित पाठक, बसंत बल्लभ पाठक, गोविंद मेहता आदि लोगों का कहना है कि तेंदुए के घरों के आसपास घूमने से खतरा है। दिन में ही आंगन में तेंदुए के धमकने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सभी चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब से वन विभाग ने तेंदुए का शावक पकड़ा है, तब से तेंदुआ बार-बार घरों के आसपास आ रहा है। तेंदुए की सक्रियता से पशुपालक भी रात को घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। मजियाखेत के ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें