फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चे भी डिजिटल तकनीक से होंगे शिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ई-बर्ड संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओं तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाने का प्रयास शुरू किया है। इसके तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से रोचक फिल्म दिखाने के साथ ही शिक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्थाध्यक्ष मोहिनी पांडेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल शिक्षा के माध्यम से गुणात्मक शिक्षा सुलभ कराई जा सकती है। इसको देखते हुए पहले चरण में संस्था के सेवित क्षेत्र ग्वाड़, पजेना, डंगोली के नजदीकी विद्यालयों में यह पहल शुरू की गई है। सकारात्मक परिणाम मिलने पर अन्य जगह भी इसकी शुरुआत की जाएगी। संस्था के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद जोशी ने संचालन किया। बताया कि बच्चे डिजिटल तकनीक से बहुत खुश हैं। शुरुआती दौर में छात्र-छात्राओं को पारिस्थितिकी, प्रकाश संश्लेषण, स्वच्छता आदि की रोचक फिल्में दिखाई गई। इससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा। उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं को खेल-खेल में सिखाने के लिए कहानियों, कविताओं, तकनीक का विशेष महत्व है। इसको ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से यह पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें