बागेश्वर। पिंडारी रोड के एक फोटोग्राफर ने नगर पालिका पर उत्तरायणी मेले में फोटोग्राफी के लिए एक व्यक्ति को बगैर निविदा के ही काम देने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को पत्र देकर मामले की शीघ्र जांच कर दोबारा निविदाएं आमंत्रित कराने की मांग की है।
फोटोग्राफर दर्शन सिंह ने डीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि नगर पालिका ने फोटोग्राफी के लिए निविदाएं आमंत्रित किए थे। उनका एकमात्र आवेदन होने के कारण पालिका ने निविदा जारी नहीं की।
बाद में बगैर निविदा के ही किसी और को काम दे दिया गया। इधर, ईओ राजदेव जायसी ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि पालिका में बगैर नाम पते की एक निविदा मिली जो आज भी पालिका में सुरक्षित है।
कहा कि निविदा कमेटी ने फोटोग्राफी के लिए कम धनराशि होने के कारण निविदा आमंत्रित करना आवश्यक नहीं समझा।