बांह पर काला फीता बांधकर नारेबाजी करते पेयजल कर्मी।
- फोटो : amar ujala
सात सूत्री मांगों को लेकर पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन ने काला फीता बांधकर विरोध शुरू कर दिया है। पहले दिन सभी कर्मचारियों ने शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारी 12 जनवरी को जल संस्थान के महाप्रबंधक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के लिए पिथौरागढ़ जाएंगे।
कुमाऊं की सभी शाखाओं में सातवें वेतन आयोग के अनुसार अवशेष देयकों का भुगतान करने, स्वीकृत कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्त, सीवर संवर्ग और पंप संवर्ग में शीघ्र पदोन्नति करने, संगणक पद पर विभाग में डिप्लोमाधारियों की पदोन्नति सूची जारी करने, एसीपी का लाभ सहित सात सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया।
शाखा अध्यक्ष कुशल सिंह रावत ने कहा कि मंडलीय कार्यकारिणी के आह्वान पर विरोध स्वरूप बांह पर काला फीता बांधा जा रहा है। यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। बाद में सभी कर्मचारियों ने मांग संबंधी एक ज्ञापन जल संस्थान के ईई को सौंपा। इस दौरान चंचल सिंह, रविशंकर, चितरंजन, ख्यालीदत्त, शेखर चंद्र आदि कर्मचारी शामिल थे।